फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tribal area Pangi will be seen in Hollywood film

Chamba News: हॉलीवुड फिल्म में दिखेगा जनजातीय क्षेत्र पांगी

Thu, 05 Oct 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tribal area Pangi will be seen in Hollywood film
शूटिंग के लिए चिह्नित स्थल। - फोटो : samvad
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की वादियों में अब लाइट, कैमरा और एक्शन की गूंज सुनाई देगी। हॉलीवुड फिल्म आइस रोड-2 रोड ऑफ द स्काई में 15 से 28 अक्तूबर तक जिले के आसपास और पांगी क्षेत्र के दृश्य फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन

इसकी अनुमति अतिरिक्त निदेशक फिल्म इन्फार्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने जारी की है। इससे चंबा अचंभा अभियान के तहत जिले की खूबसूरत वादियों और अनछुए क्षेत्रों को उजागर करने की दृष्टिगत प्रशासन के अथक प्रयास फलीभूत होते नजर आ रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म निर्माता भी क्षेत्र की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उजागर करने को लेकर उत्सुक हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला चंबा में बाॅलीवुड पहुंच चुका है। ताल और दिल से फिल्म की शूटिंग यहां हुई है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि हॉलीवुड फिल्म आइस रोड-2 रोड ऑफ द स्काई की शूटिंग 15 से 28 अक्तूबर तक जिले के आसपास और पांगी क्षेत्र में होगी। उपायुक्त ने शूटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक, वन विभाग के अधिकारियों और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

शूटिंग के लिए चिह्नित स्थल।

शूटिंग के लिए चिह्नित स्थल।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed