फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Travel on Teesa-Bairagadh road becomes dangerous due to mountain cracking near Tarwai

Chamba News: तरवाई के पास पहाड़ी दरकने से तीसा- बैरागढ़ मार्ग पर खतरनाक हुआ सफर

Fri, 19 Jan 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Travel on Teesa-Bairagadh road becomes dangerous due to mountain cracking near Tarwai
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई के पास कटाई कार्य के चलते बंद पड़ा मार्ग।संवाद
चुराह (चंबा)। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर रात के समय सफर खतरनाक करना हो सकता है। तरवाई के पास पहाड़ी दरकने से पत्थर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर रात को सफर न करने की सलाह दी है। चुराह प्रशासन को भी इस बारे में अवगत करवा दिया है। बीते वीरवार को पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक बाइक बाल-बाल बचा।शुक्रवार को विभाग ने पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाने के लिए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी। दोपहर बाद मार्ग के दोनों छोर पर अपने कर्मचारी तैनात कर यातायात को सुचारु करवाया।
गौर रहे कि तीसा-बैरागढ़ मार्ग से होकर पांच पंचायतों के लोगों की आवाजाही रहती है। तरवाई के पास 11 अगस्त 2023 को भी पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से टाटा सूमो अनियंत्रित होकर बैरा नदी में जा गिरी थी। इस हादसे में पांच पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई थी। चार जवान और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2023 के सबसे बड़े हादसे के बाद पहाड़ी के भुरभुरे हिस्से को गिराने के आदेश लोक निर्माण विभाग ने जारी किए थे। इसके लिए 44 लाख रुपये का टेंडर जारी कर ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया गया था। इस मार्ग पर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अब दोबारा तरवाई के पास दरक चुकी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। इस बारे में चुराह प्रशासन को भी अवगत करवा दिया गया है। दोपहर के समय मलबे को हटाकर सड़क के दोनों किनारों पर पीडब्ल्यूडी के कर्मियों को तैनात कर वाहनों की आवाजाही को सुचारू करवा दिया गया। अब रात के समय विभाग ने मार्ग पर सफर न करने की सलाह वाहन चालकों को दी है।
--
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव बिष्ट ने बताया कि तरवाई के पास गिरने वाले पत्थरों के चलते रात के समय वाहन चालकों को आवाजाही न करने की सलाह दी गई है। इस बारे में चुराह प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है।

--
नायब तहसीलदार सलूणी देसराज ठाकुर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से दी गई जानकारी अनुसार मार्ग पर गिरे मलबे को हटा दिया गया है। वाहनों की आवाजाही को सुचारु करवाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वाहन चालक रात के समय उक्त मार्ग पर आवाजाही न करें।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed