{"_id":"6af306f4936d321cc30e8862","slug":"trash-smoldered-all-night-long-the-smoke-made-life-miserable-chamba-news-c-88-1-cmb1003-202570-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रातभर सुलगता रहा कूड़ा, धुएं ने किया नाक में दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रातभर सुलगता रहा कूड़ा, धुएं ने किया नाक में दम
विज्ञापन
112 नंबर पर शिकायत के बाद बुझाई आग
न्यू बस स्टैंड के समीप कचरे में भड़की थी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के न्यू बस स्टैंड के पास हाईवे के किनारे फेंके गए कूड़े के ढेर में आग लग गई। यह आग सोमवार को पूरी रात सुलगती रही, जिससे आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। धुएं के कारण स्थानीय लोगों और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हैरानी की बात यह रही कि कूड़ा लंबे समय तक सुलगता रहा, लेकिन समय रहते आग बुझाने की व्यवस्था नहीं हो पाई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे 112 नंबर पर शिकायत करने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी भी वहां मौजूद रहे।
भरमौर-पठानकोट हाईवे किनारे कूड़ा फेंकने और उसमें आग लगाने की घटनाएं लगातार परेशानी का कारण बन रही हैं। कचरे से उठने वाला धुआं पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन रहा है। नगर परिषद के अनुसार, अज्ञात लोगों ने कचरे में आग लगाई थी। आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण आरोपियों की पहचान करना मुश्किल है। नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही निगरानी के उचित प्रबंध करने के प्रयास किए जाएंगे।