फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Training provided to monitor the spread of infectious and non-infectious diseases

Chamba News: संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों के फैलने पर निगरानी रखने का दिया प्रशिक्षण

Wed, 19 Nov 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 19 Nov 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Training provided to monitor the spread of infectious and non-infectious diseases
चंबा। सामुदायिक स्तर पर संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों के फैलने पर निगरानी रखने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसकी अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कविता महाजन ने की। प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों को बताया कि संक्रामक रोगों की निगरानी एवं उनके फैलने पर तुरंत कार्यवाही करके उनके रोकथाम के लिए तुरंत प्रबंध करना है। साथ ही समय-समय पर इन बीमारियों से संबंधित रिपोर्ट को पोर्टल पर दर्ज किया जाए, ताकि यह सामुदायिक स्तर पर महामारी का रूप धारण न करे।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पूरी ने कहा कि सभी ब्लॉक स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि वे इस प्रोग्राम से संबंधित रिपोर्ट नियमानुसार दैनिक रूप से आईडीएसपी-आईएचआईपी पोर्टल पर निर्धारित समय पर दर्ज करें। और समय पर जिला मुख्यालय को भी भेजें, ताकि समय पर जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर किसी भी बीमारी की स्थिति का पता चलता रहे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी के साथ स्वास्थ्य खंड़ों से आए 25 चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed