{"_id":"64778331e011aa0ea20a3eb6","slug":"traffic-stalled-on-22-roads-in-the-district-people-worried-chamba-news-c-88-1-ssml1004-64-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में 22 सड़कों पर यातायात ठप, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में 22 सड़कों पर यातायात ठप, परेशान रहे लोग
Wed, 31 May 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 31 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा। येलो अलर्ट के बीच चंबा की पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों पर 5.8 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में दिनभर बारिश का क्रम जारी रहा। मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे पर फिसलन बढ़ गई है। बारिश की वजह से जिले में 22 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। इससे लोगों सहित वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मूसलाधार बारिश के चलते साहो, कीड़ी, पल्यूर, बरौर, सुंगल, सिहुंता, उदयपुर समेत कई जगह किसान अपनी गेहूं की फसल की थ्रेसिंग तक नहीं करवा पाए हैं। इतना ही नहीं, जिले के निचले क्षेत्रों में मक्की की बिजाई का कार्य भी अधर में लटका पड़ा है। ऐसे में बुधवार को भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, चौबिया, कुगति, सुप्पा, बडग्रां, तुदांह और पांगी के सुराल भुटोरी, चस्क भुटोरी आदि में 5.8 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों की बात की जाए तो सलूणी मंडल के तहत आते मेड़ा-जखराल-कुठेड-कंधवारा, कैंथली-दिरोह, कांड़ी-अथेड़, बंगाल-वांगल-मड़ोह, मेड़ा-डांड संपर्क मार्गों सहित अदेहड़ और तीसा के तहत आते कल्हेल-बलीहारड़-छतरी, साहलवीं-पधरोटू, डोल-गुवाड़ी, कैंथली-सपरोट, मोहरी-पठार, तरेला-गुईनाला, जसौरगढ़-बुलांधा सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई।
एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि बारिश के चलते जगह-जगह पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए विभागीय टीमें जुटी हुई हैं। बताया कि जल्द व्यवस्थाओं को सुधार दिया जाएगा।