{"_id":"c10b5ee6b083ffe2e4b9c4a872d2db81","slug":"traffic-police-chalan-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के चालान कर 16,900 रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के चालान कर 16,900 रुपये जुर्माना वसूला
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 04 Dec 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शुक्रवार को 56 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। पुलिस ने बुधवार की सुबह से चंबा के हरदासपुरा, मुगला, करियां, शीतला पुल, सुल्तानपुर, बालू और परेल सहित अन्य क्षेत्रों में नाकेबंदी के दौरान लगभग 56 ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जो कि वाहन चलाते समय वाहन नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। पुलिस ने इन पर कार्रवाई करते हुए इनसे लगभग 16 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विरेंद्र तोमर ने बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय में मोटर वाहन अधिनियम का पालन करना आवश्यक हैं। अवहेलना करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगामी भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन