फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traders took to the streets in protest against the auction for the Fadi Market

Chamba News: फड़ी मार्केट के लिए नीलामी के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी

Wed, 06 Aug 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 06 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Traders took to the streets in protest against the auction for the Fadi Market
चंबा उपायुक्त कार्यालय गेट के बाहर प्रदर्शन करते मिंजर मेले के लिए बाहर के व्यापारी।संवाद
चंबा। मिंजर मेला में कारोबार करने आए व्यापारियों ने बुधवार को जिला प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने चौगान नंबर एक को फड़ी मार्केट लगाने के लिए नीलाम कर दिया, जबकि, यह चौगान अस्थायी मार्केट लगाने के लिए पहले ही दो करोड़ रुपये से अधिक धनराशि में नीलाम हो चुका है। जिन दुकानदारों ने एक लाख रुपये प्रति दुकान वहां खरीदी है। उन्हें अपना किराया पूरा करने के लाले पड़ गए हैं, क्योंकि जो सामान एक लाख रुपये की दुकान लेकर चौगान में बेचा जा रहा है, वही सामान एक हजार में फड़ी लगाकर उसी चौगान में बिकेगा। इसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार में रैली निकाली।
विज्ञापन


साथ ही एडीएम को अपनी समस्या से अवगत करवाया। व्यापारी असलम खान, राजेंद्र, सुल्तान, प्यारे लाल और भगवान दास ने बताया कि यदि चौगान में टेबल सजाकर फड़ी मार्केट लगेगी तो उनकी दुकानों पर कोई ग्राहक नहीं आएगा। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। प्रशासन ने जो यह नीलामी करवाई है, उसे तुरंत रद्द किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि मिंजर में ठेकेदारी प्रथा बंद होनी चाहिए। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होता है। यदि चौगान में फड़ी मार्केट लगी तो सभी दुकानदार अपना सामान समेटकर वापस घर चले जाएंगे और दोबारा कभी भी मिंजर में दुकान लगाने के लिए नहीं आएंगे। एडीएम अमित मैहरा ने बताया कि व्यापारियों ने उन्हें अपनी समस्या बताई है, उसके समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed