फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Traders reaching door to door to buy indigenous wheat

Chamba News: देसी गेहूं की खरीद के लिए घर-द्वार पहुंच रहे व्यापारी

Wed, 26 Apr 2023 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Apr 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Traders reaching door to door to buy indigenous wheat
सिहुंता (चंबा)। पंजाब और कांगड़ा से देसी गेहूं की खरीद के लिए व्यापारियों ने भटियात परिक्षेत्र के तहत आते क्षेत्रों में डेरा जमाना शुरू कर दिया है। खेतों में पक कर तैयार हुई गेहूं की फसल को कटाई के साथ ही व्यापारी खरीद रहे हैं। कुल मिलाकर क्षेत्र में देसी गेहूं की खरीद को लेकर बाहरी, प्रदेश और जिले से व्यापारी क्षेत्रों में पहुंचना आरंभ हो गए हैं। इतना ही नहीं व्यापारी किसानों को 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं के दाम चुकाकर अपने साथ ले जा रहे हैं। पौष्टिकता से भरपूर गेहूं की फसल के मनमाफिक दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र भटियात के चुवाड़ी, सिहुंता, समोट, दुलारा, द्रम्मनाला, खरगट, टिकरी, टुंडी, खनोड़ा, रजैं, मोतला में खेतीबाड़ी की जाती है। मौसम साफ रहने पर अब किसान सह परिवार गेहूं कटाई के कार्य में जुट गए हैं। किसानों की फसल कटने से पहले ही बाहरी राज्यों और जिले के व्यापारी देसी गेहूं की फसल की खरीद के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

किसानों कुलभूषण उपमन्यु, अशोक कुमार, करनैल, करतार सिंह, पुरुषोत्तम, बलदेव सिंह, कर्मचंद, सुरेश कुमार, सुभाष कुमार, हैप्पी, रमेश कुमार, ओंकार सिंह, सोमदत्त, प्रेम चंद आदि ने बताया कि किसानों को उनकी मेहनत के अनुरूप फल मिलने से लाभ होता है। किसान कड़ी धूप और बारिश में अपने खेतों में बिजाई से लेकर उसके पक कर तैयार होने तक का इंतजार करता है। बताया कि क्षेत्र में गेहूं की उम्दा फसल हो रही है जिससे किसानों को आगामी समय में अच्छा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed