{"_id":"65ccf9bb850eb2f0990a38ad","slug":"tourists-from-delhi-haryana-canceled-hotel-bookings-in-dalhousie-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118407-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दिल्ली-हरियाणा के सैलानियों ने रद्द करवाई डलहौजी के होटलों की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दिल्ली-हरियाणा के सैलानियों ने रद्द करवाई डलहौजी के होटलों की बुकिंग
Wed, 14 Feb 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। किसान आंदोलन का असर अब हिमाचल के पर्यटन व्यवसाय पर भी दिखने लगा है। दिल्ली और हरियाणा की तरफ से आने वाले सैलानियों ने पर्यटन नगरी डलहौजी के होटलों में एडवांस बुकिंग रद्द करवा दी हैं।
जिले में बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आमद बढ़ गई थी। अब किसान आंदोलन के चलते पर्यटक नहीं आ रहे हैं। इससे डलहौजी सुनसान नजर आने लगी है। बीते दो-तीन दिन से काफी कम संख्या में सैलानी डलहौजी का रुख कर रहे हैं। हालांकि, पड़ोसी राज्य पंजाब और जम्मू-कश्मीर के पर्यटक यहां की वादियों में पहुंच रहे हैं, लेकिन दिल्ली और हरियाणा के पर्यटकों के न आने से कारोबारी मायूस हैं। होटल कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी में चहल-पहल बढ़ गई थी। काफी संख्या में सैलानी पर्यटन नगरी आने लगे थे। अब किसान आंदोलन के चलते पर्यटन कारोबार प्रभावित होने लगा है।
किसान आंदोलन के चलते सड़क मार्ग बंद होने के कारण जिले का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ है। डलहौजी में लंबे अंतराल के बाद अच्छी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही थी। अब अचानक किसान आंदोलन का असर पर्यटन व्यवसाय पर दिख रहा है। मंगलवार और बुधवार को भी डलहौजी में पर्यटकों की कमी देखी गई। उधर, डलहौजी होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत मोनू ने कहा कि किसान आंदोलन का असर डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय पर देखा जा रहा है। बर्फबारी के बाद डलहौजी में पर्यटन व्यवसाय को फायदा हुआ था, लेकिन अब अचानक पर्यटकों की कमी देखी जा रही है।