{"_id":"699b3255c4d95a511a0fa651","slug":"tourists-are-troubled-by-the-dirty-drain-at-the-gate-of-the-lake-ground-in-khajjiar-chamba-news-c-88-1-ssml1006-175436-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खज्जियार में झील मैदान के गेट पर नाली की गंदगी से पर्यटक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खज्जियार में झील मैदान के गेट पर नाली की गंदगी से पर्यटक परेशान
Sun, 22 Feb 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार के झील मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार के साथ बनी नाली में फैली गंदगी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता पर दाग लगा रही है। जहां एक ओर हरे-भरे मैदान में पहुंचकर पर्यटक आनंदित हो रहे हैं, वहीं गेट के बाहर नाली में भरे कीचड़ और कचरे से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई दिनों से नाली की सफाई नहीं हुई है। नाली में कीचड़ जमा होने से बदबू फैल रही है, जिससे पर्यटकों को मुंह पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ता है।
रवि कुमार, सन्नी, अजय कुमार, प्यार सिंह, सुरेंद्र, केवल और संजीव कुमार सहित स्थानीय निवासियों ने बताया कि झील मैदान की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर इस तरह की गंदगी से क्षेत्र की छवि खराब हो रही है। उनका कहना है कि न तो पंचायत इस ओर ध्यान दे रही है और न ही लोक निर्माण विभाग द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि झील मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार के पास नाली में भरी गंदगी को शीघ्र साफ करवाया जाए, ताकि पर्यटकों को असुविधा न हो और क्षेत्र की सुंदरता बरकरार रह सके।