फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourist

क्रिसमस पर डलहौजी में उमड़े पर्यटक, सभी होटल पैक

Fri, 25 Dec 2020 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Tourist
डलहौजी(चंबा)। क्रिसमस के अवसर पर पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पर्यटकों के आवागमन से डलहौजी के सभी होटल पैक हो गए हैं। जिससे होटल व्यवसायियों के चेहरों पर खोई रौनक लौट आई है। कोविड काल में पहला मौका है जब डलहौजी स्थित सभी होटल पर्यटकों से भर गए हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि पर्यटन नगरी डलहौजी में 200 के करीब होटल, रेस्तरां हैं। कोविड के चलते लगाए गए कर्फ्यू के कारण मार्च माह से पर्यटकों की आमद में काफी गिरावट आ रही थी। ऐसे में होटल व्यवसायियों को अपने स्टाफ तक को छुट्टी पर भेजना पड़ा। वहीं, सरकार द्वारा बीच में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए दी गई कुछ रियायतों के बाद भी पर्यटक कम ही रुख कर रहे थे। जिससे पर्यटन नगरी डलहौजी के होटल व्यवसायियों की भी परेशानियां बढ़ती जा रही थीं। ऐसे में अब सप्ताह के अंतिम दिनों में और क्रिसमस के मौके पर पर्यटन नगरी डलहौजी के सभी होटल पर्यटकों से पैक होना उनके लिए खुशी लेकर आया है।
विज्ञापन

होटल व्यवसायी अमन महेंद्रू, करण, दीपक गंडोत्रा, विक्रम, कमलेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष पहली मर्तबा पर्यटन नगरी डलहौजी के क्रिसमस के उपलक्ष्य पर सभी होटल फुल हैं। होटलों के पैक होने से व्यवसायियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इससे पूर्व पीक सीजन में ही पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद होटल व्यवसायियों को रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed