फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tourist attraction increased in Dalhousie on weekends

Chamba News: वीकेंड पर डलहौजी में बढ़ी सैलानियों की रौनक, होटलों की बुकिंग में 40 फीसदी की बढ़ोतरी

Sat, 09 Nov 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tourist attraction increased in Dalhousie on weekends
पर्यटन नगरी डलहौजी।
डलहौजी (चंबा)। वीकेंड पर पर्यटन नगरी डलहौजी सैलानियों की आमद से गुलजार रही। विशेष रूप से गुजरात के कई परिवार अपने छुट्टियों का आनंद उठाने डलहौजी पहुंचे। इससे वीरान पड़ी गलियों में फिर से रौनक छा गई है। शुक्रवार तक सुनसान पड़े होटलों में भी शनिवार को बुकिंग में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इससे होटल व्यवसायी और अन्य छोटे कारोबारी भी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

डलहौजी होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत मोनू ने बताया कि लंबे समय से पर्यटन कारोबार ठप था, लेकिन वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में वृद्धि हुई। यह वृद्धि पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए राहत लेकर आई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सैलानियों की ये आमद खज्जियार में भी रौनक बढ़ाएगी, क्योंकि डलहौजी आने वाले अधिकांश सैलानी खज्जियार घूमने के लिए भी जाते हैं।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से डलहौजी में सैलानियों की संख्या में कमी देखी जा रही थी। इससे होटल और अन्य व्यवसायों पर असर पड़ा था। मगर इस वीकेंड पर दो छुट्टियों के चलते सैलानियों की वापसी से पर्यटन व्यवसाय में रौनक लौट आई है। होटलों के अलावा स्थानीय दुकानों, रेस्टोरेंट्स और गाइड सेवाओं से जुड़े लोगों को भी इस बढ़ी हुई संख्या से लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का मानना है कि आने वाले त्योहारी सीजन और छुट्टियों के दौरान भी सैलानियों की संख्या में वृद्धि का यह सिलसिला जारी रहेगा, जिससे पर्यटन नगरी के व्यवसाय में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सैलानियों की बढ़ती संख्या ने न केवल होटल व्यवसायियों को राहत दी है, बल्कि अन्य छोटे कारोबारी जैसे कि हस्तशिल्प विक्रेता, फोटोग्राफर और स्थानीय गाइड भी उम्मीद से भरे हुए हैं कि इस सीजन में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed