विद्यार्थियों को बताईं कानूून की बारीकियां
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में शुक्रवार को विद्यार्थियों को कानूनी सहायता के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कानून प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविर में निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। शिविर की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने की। लीगल एड सेल के बारे में संपूर्ण जानकारी देने के लिए एडवोकेट वरुण सोनी बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे।
प्राचार्य शिवदयाल शर्मा ने कहा कि चंबा कॉलेज में लीगल एड सेल की ओर से गरीबों को कानूनी मदद देने के साथ-साथ जरूरतमंदों को निशुल्क वकील भी उपलब्ध करवाता जाता है। इस अवसर पर एडवोकेट वरुण सोनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए लीगल एड सेल के बारे में संपूर्ण जानकारी दी एवं कानून से जुड़ी बारीकियों को भी छात्रों के साथ साझा किया। इस अवसर पर लीगल एड सेल महाविद्यालय चंबा के इंचार्ज डॉ. मोहिंद्र सलारिया, सहायक आचार्य आशीष कुमार, सहायक आचार्य केहर सिंह, संजीव कुमार सहित विद्यार्थी भी मौजूद रहे।