फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Toilet will be reconstructed near Chaugan at a cost of Rs. 37 lakhs

Chamba News: चौगान के पास 37 लाख से होगा शौचालय का पुनर्निर्माण

Thu, 07 Aug 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 07 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Toilet will be reconstructed near Chaugan at a cost of Rs. 37 lakhs
चंबा एनएचपीसी और सुलभ शौचालय इंटरनेशनल के बीच शौचालय निर्माण को लेकर हुआ समझौते के दौरान।स्रोत
चंबा। एनएचपीसी चमेरा-II पावर स्टेशन और सुलभ इंटरनेशनल के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इसके तहत चंबा के चौगान के पास स्थित 10 सीटों के शौचालय का पुनर्निर्माण 37 लाख रुपये की लागत से होगा। यह परियोजना एनएचपीसी की सीएसआर गतिविधियों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य सामाजिक कल्याण और स्वच्छता में सुधार करना है। शौचालय का पुनर्निर्माण किए जाने से स्थानीय लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। एनएचपीसी इस परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और सुलभ इंटरनेशनल के द्वारा इस परियोजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। सुलभ इंटरनेशनल द्वारा आश्वस्त किया गया कि शौचालय का पुनर्निर्माण शीघ्रता से और उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। उधर, चमेरा-II पावर स्टेशन प्रमुख उमेश कुमार नंद ने कहा कि एनएचपीसी जिला चंबा में सीएसआर के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधा के लिए कार्य कर रही है। एनएचपीसी चमेरा-II पावर स्टेशन और सुलभ इंटरनेशनल के बीच यह समझौता सामाजिक कल्याण और स्वच्छता में सुधार के प्रति एनएचपीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस परियोजना के माध्यम से चंबा जिले के लोगों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed