{"_id":"574d82df4f1c1bd24c109d5f","slug":"tobaco-day-celebrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ उठाई आवाज
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 31 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
tobbaco day
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरौर में धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नशे से संबंधित स्लोगनों के साथ अपने-अपने विचार रखे। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य देवेंद्री ठाकुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली। जिसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं रावमापा सरोल में तंबाकू निषेध दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चों ने स्कूल परिसर से लेकर हरिपुर गांव तक जागरूकता रैली भी निकाली। उसके बाद बच्चों की की भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें बच्चों ने तंबाकू विषय के उपर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या मधु वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू के सेवन से मनुष्य शरीर पर कई दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। लोगों को नशे की लत से बचना चाहिए।
विज्ञापन