{"_id":"68370313d83ffac2750b41d8","slug":"to-get-health-benefits-one-has-to-run-20-km-chamba-news-c-88-1-ssml1006-151584-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए लगानी पड़ रही 20 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए लगानी पड़ रही 20 किमी की दौड़
विज्ञापन
स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए लगानी पड़ रही 20 किमी की दौड़
सियुला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग
बिना स्वास्थ्य केंद्र 6000 की आबादी झेल रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की तीन पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए 20 किलोमीटर दूर सलूणी जाना पड़ रहा है। इन पंचायतों के परिक्षेत्र में कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। इसके चलते लोगों को इलाज करवाने के लिए सलूणी की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीण सियुला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं। इससे यहां की तीन पंचायतों की 6000 आबादी लाभान्वित होगी। बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, सियुला प्रधान राकेश कुमार, खरल उपप्रधान रवि कुमार समेत ग्रामीणों मान सिंह और चैन सिंह ने बताया कि सियुला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी यह मांग किसी भी सरकार ने पूरी नहीं की है। इसको लेकर लोगों में रोष है।उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीण जब इस मुद्दे को उठाते हैं तो भाजपा-कांग्रेस के नेता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के नाम पर बड़े-बड़े वायदे करते हैं। ये वायदे चुनावों तक ही सीमित रहते हैं। चुनाव के बाद कोई भी इस मुद्दे को नहीं उठाता। यही वजह है कि आज तक सियुला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग पूरी नहीं हो पाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि अभी तक उनके पास ग्रामसभा का कोई प्रस्ताव नहीं आया है। ग्रामीण यदि उन्हें ग्रामसभा का प्रस्ताव देते हैं तो उसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा।