फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tissa saikothi road taring with cold mix technology

तीसा-सेईकोठी-झझाकोठी मार्ग की बदलने लगी तस्वीर

Sat, 02 Nov 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
tissa saikothi road taring with cold mix technology
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। विधानसभा क्षेत्र चुराह के अधीन आने वाले तीसा-सेईकोठी-झज्जाकोठी मार्ग पर कोल्ड मिक्स तारकोल बिछाए जाने का कार्य आरंभ हो गया है। नई तकनीक के तहत मार्ग पर डाली जा रही कोल्ड मिक्स तारकोल सर्दी के मौसम में भी नहीं उखड़ेगी।
पीएमजीएसवाई योजना के तहत आठ करोड़ की राशि खर्च कर 26 किलोमीटर मार्ग में वाइडिंग, रिटेनिंग वॉल, कलवर्ट, मेटलिंग और टारिंग का कार्य करवाया जा रहा है। मार्ग के चकाचक होने से दर्जन भर पंचायतों की दस हजार की आजादी को लाभ मिलेगा। विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत मार्गों को चकाचक करने के लिए लोनिवि मंडल तीसा युद्घस्तर पर काम करवा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में विस क्षेत्र चुराह में पहली मर्तबा नई तकनीक से कोल्ड मिक्स तारकोल बिछाई जा रही है। शनिवार को तीसा-सेईकोठी-झझाकोठी मार्ग पर कोल्ड मिक्स तारकोल बिछाने का कार्य ठेकेदार ने लोनिवि अधिकारी के सामने शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड मिक्स तारकोल का ये है फायदा
कोल्ड मिक्स तारकोल का फायदा ये है कि सर्दी के मौसम में भी तारकोल बिछाई जा सकती है। इससे इसे कोई भी क्षति नहीं पहुंचती है। लोनिवि के मुताबिक पीएमजीएसवाई स्कीम के तहत तीसा- सेईकोठी-झझाकोठी के 26 किलोमीटर मार्ग पर आठ करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। नई तकनीक से डाली जा रही कोल्ड मिक्स तारकोल के डाले जाने से एक दर्जन पंचायतों सेईकोठी, झझाकोठी, देग्रां, सनवाल, थनेईकोठी इत्यादि दस हजार आबादी को इससेलाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed