{"_id":"663e57b9b6b51d5e7401cfaf","slug":"tikrigarh-branch-opened-maximum-mnrega-accounts-chamba-news-c-88-1-ssml1006-124460-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टिकरीगढ़ की शाखा ने खोले सबसे अधिक मनरेगा के खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टिकरीगढ़ की शाखा ने खोले सबसे अधिक मनरेगा के खाते
Fri, 10 May 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
नकरोड़ (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की टिकरीगढ़ पंचायत में संचालित डाक विभाग की शाखा ने मनरेगा खाते खोलने में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
टिकरीगढ़ की शाखा में मनरेगा के तहत 100 खाते खोले गए हैं। इनकी संख्या प्रदेश की अन्य डाक विभाग की शाखाओं में सबसे अधिक है। इसके चलते प्रदेश भर में टिकरीगढ़ की शाखा को पहला स्थान मिला है। शाखा के प्रबंधक भानू राणा ने बताया कि इन खातों के जरिये मनरेगा में दिहाड़ी लगाने का पैसा जमा होता है। वहीं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी इसी खाते में जमा होती है। ऐसे में खाता धारकों को दोनों निधि का पैसा निकालने के लिए भटकना नहीं पड़ता। जिला चंबा में दर्जनों डाक विभाग की शाखाएं संचालित हैं। यहां मनरेगा के खाते खोले गए हैं या खोले जा रहे हैं, लेकिन चुराह विधानसभा क्षेत्र की दुर्गम पंचायत टिकरीगढ़ की शाखा में इतनी संख्या में मनरेगा खाते खोलना इस बात की तरफ इशारा करता है कि वहां का स्टाफ कितनी ईमानदारी के साथ कार्य कर रहा है। शाखा प्रबंधक भानू राणा ने बताया कि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए उनका स्टाफ पूरे प्रयास कर रहा है। इसके परिणामस्वरूप ही उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है।
--