फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Thyroid test stopped for nine days in medical college

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में नौ दिन से थायराइड टेस्ट बंद

Wed, 12 Jul 2023 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 12 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Thyroid test stopped for nine days in medical college
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नौवें दिन भी मरीजों के थायराइड टेस्ट शुरू नहीं हो पाए। इसके चलते मरीज अभी तक निजी लैबों में जाकर टेस्ट करवाने के लिए मजबूर हैं। प्रबंधन की तरफ से मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए लैब में मात्र दो दर्जन किट ही उपलब्ध करवाई गईं। निजी लैबों में टेस्ट करने के 500 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। जबकि सरकारी लैब में मरीजों से केवल 200 रुपये लिए जाते हैं। बीपीएल मरीजों से टस्टे का कोई शुल्क नहीं वसूला जाता है। लैब में किट खत्म होने का खामियाजा आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। रोजाना 40 से 50 मरीज सरकारी लैब में थायराइड टेस्ट करवाने के लिए पहुंचते हैं लेकिन पिछले नौ दिन से मरीज निजी लैबों में जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अब कोई नेता भी आगे नहीं आ रहा है। ऐसा लगता है कि नेताओं को इन मरीजों से कोई लेना-देना ही नहीं है। जब भी कोई सरकार का बड़ा नेता चंबा पहुंचता है तो वह अक्सर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करता है लेकिन यह निरीक्षण वार्ड में मरीजों से सुविधाओं का जायजा लेने के लिए नहीं किया जाता। नए भवन का फायदा मरीजों को तब है जब उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी मिल पाएं। यदि लैबों में मरीजों की सुविधा के लिए जरूरी सामान ही नहीं होगा तो भवन का भी कोई फायदा नहीं। मरीज और तीमारदार सरकार और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि सरकारी लैब में मरीजों के टेस्ट शुरू किए जाएं। चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि लैब में जल्द ही थायराइड का टेस्ट करने वाली किट उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed