{"_id":"576ebc7b4f1c1bb40cb49439","slug":"throw-garvage-at-khagir-fine-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजियार में खुले में कूड़ा फेंका तो 500 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजियार में खुले में कूड़ा फेंका तो 500 रुपये जुर्माना
अमर उजाला चंबा
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन्यप्राणी विभाग ने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल खजियार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष मुहिम शुरू की है। अब अगर यहां पर किसी ने खुले में कूड़ा फेंका तो उससे 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
खजियार में कूड़ा फेंकने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। खजियार झील और अन्य हिस्सों पर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड स्थापित किए गए हैं। इनमें साफ लिखा है कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों को जुर्माना ठोका जाएगा। वन्य प्राणी विभाग ने खजियार में कूड़ा फेंकने के लिए पचास डस्टबिन स्थापित किए हैं। जहां से रोजाना कूड़ा उठाकर कूड़ा संयंत्र में फेंका जाएगा, ताकि खजियार की सुंदरता को बरकरार रखा जा सके। इसके अलावा झील में मछली पकड़ने पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। अगर कोई भी व्यक्ति झील में मछली पकड़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खजियार में आने वाले सभी पर्यटकों को वन्य विभाग के कर्मचारी खाद्य वस्तुओं के खाली पैकेट खुले में नहीं फेंकने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उधर, वन्य प्राणी अधिकारी संजय धीमान ने बताया कि खजियार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। कूड़ा फेंकने के लिये पचास डस्टबिन रखे गए हैं। साथ ही खुले में कूड़ा नहीं फेंकने के लिये जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाये गये हैं। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।