{"_id":"6aa18ce28a1acdf5dd08ac00","slug":"thrilling-wrestling-match-amidst-rain-at-khirdidhar-fair-bout-between-ravi-and-ajay-ends-in-a-draw-chamba-news-c-88-1-cmb1014-196151-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खिरड़ीधार मेले में बारिश के बीच रोमांचक दंगल, रवि और अजय का मुकाबला रहा टाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खिरड़ीधार मेले में बारिश के बीच रोमांचक दंगल, रवि और अजय का मुकाबला रहा टाई
Wed, 09 Sep 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
फाइनल टाई होने पर 72 हजार की इनामी राशि दोनों पहलवानों में बराबर बंटी
बुधवार को भी अखाड़े में जारी रही जोर आजमाइश, रवि और आशीष भिड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेंच ने मंगलवार रात तक दर्शकों को बांधे रखा, लेकिन फाइनल में बारिश ने रोमांच पर विराम लगा दिया।
बाबा लखदाता खिरड़ीधार तीन दिवसीय मेले के दंगल में दिल्ली के रवि पहलवान और पठानकोट के अजय पहलवान आमने-सामने आए। दोनों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, मगर बारिश के कारण निर्णायक नतीजा नहीं निकल सका और मुकाबला टाई घोषित करना पड़ा।
फाइनल के विजेता के लिए 41 हजार और उपविजेता के लिए 31 हजार रुपये की इनामी राशि तय थी। मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद कुल 72 हजार रुपये की राशि दोनों पहलवानों में बराबर-बराबर बांट दी गई। बारिश के बीच भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोग मैदान में डटे रहे और पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे।
मेले के अंतिम दिन बुधवार को भी अखाड़े में मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा। समाचार लिखे जाने तक हरियाणा के आशीष पहलवान और दिल्ली के रवि पहलवान के बीच दूसरे चरण का मुकाबला चल रहा था। दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए शानदार दांव-पेंच दिखाए। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक दंगल स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
मेले के तीसरे दिन ग्राम पंचायत नगाली की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीन दिवसीय आयोजन में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दंगल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। मेले में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने दुकानों पर खरीदारी करने के साथ मेले का आनंद लिया।