फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three police personnel of Chamba will get disc award

चंबा के तीन पुलिस कर्मियों को मिलेगा डिस्क अवार्ड

Sat, 03 Sep 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three police personnel of Chamba will get disc award
चंबा। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर चंबा के तीन पुलिस कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, इंस्पेक्टर महिला थाना पंकज और चंबा थाना में तैनात कांस्टेबल विक्रम को चुना गया है। उनके बेहतर कार्य और उत्कृष्टता को देखते हुए पुलिस विभाग ने उनके नाम डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए हेडक्वार्टर कार्यालय शिमला भेजे थे जहां सभी पहलुओं की जांच करने पर इन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया।
विज्ञापन

अब आगामी दिनों में इन कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित करेंगे। चंबा जिले में तीन कर्मचारियों के नाम इस श्रेणी में आने से विभाग के अन्य कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इससे अन्य कर्मचारियों को भी मेहनत और परिश्रम से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस उप अधीक्षक ने जबसे चंबा में कार्यभार संभाला है, उन्होंने पुलिस में यातायात व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं में काफी सुधार किया है। उनकी इसी कार्यकुशलता को देखते हुए विभाग ने उनका नाम डीजीपी अवार्ड के लिए भेजा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि चंबा के तीन पुलिस कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed