फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three more students contract jaundice, the cause of the outbreak remains a mystery, and one student is referred to the PGI.

Chamba News: तीन और विद्यार्थी पीलिया की चपेट में आए, फैलने की वजह अब भी रहस्य, एक छात्र पीजीआई रेफर

Thu, 28 May 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 28 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three more students contract jaundice, the cause of the outbreak remains a mystery, and one student is referred to the PGI.
भोटा (हमीरपुर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में फैले पीलिया के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। एक छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे एम्स बिलासपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा है, जबकि स्कूल में तीन नए मामले आने से आंकड़ा बढ़कर 34 पहुंच गया है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी बीमारी फैलने की असली वजह सामने नहीं आ पाई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए पानी के सैंपल की रिपोर्ट अब तक लंबित है, जिससे पीलिया फैलने का कारण रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को स्कूल में तीन नए मामले सामने आए। लगातार बढ़ते मामलों के बीच स्कूल परिसर के साथ लगती बावड़ी को सील कर दिया गया है। इससे पहले स्कूल की एक पानी की टंकी भी सील की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को स्कूल में सात विद्यार्थियों में पीलिया के लक्षण सामने आए थे। इसके बाद शनिवार को तीन, रविवार को नौ, सोमवार को चार, मंगलवार को आठ और बुधवार को तीन नए मामले सामने आने से स्कूल और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।
हालांकि सभी विद्यार्थियों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। जल शक्ति विभाग की ओर से स्कूल से लिया गया एक पानी का सैंपल ठीक पाया गया है, जबकि अन्य रिपोर्टों का इंतजार किया जा रहा है।
रिपोर्ट सामने न आने से बीमारी फैलने के कारणों को लेकर संशय बना हुआ है। स्कूल में लगातार बढ़ते मामलों के बाद अभिभावकों में दहशत का माहौल है। कई अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से बच रहे हैं। बीमारी का स्रोत स्पष्ट न होने से चिंता और बढ़ गई है।

सीएमओ और खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने स्कूल पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम ने स्कूल परिसर, बावड़ी और सील की गई सीमेंट टंकी का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों को उबालकर पानी पीने, साफ-सफाई रखने और हाथ अच्छी तरह धोने के प्रति जागरूक भी किया गया।


कोट
33 विद्यार्थियों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सभी की हालत सामान्य है। स्कूल में भरे गए पानी के सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पीलिया फैलने के कारण स्पष्ट होंगे। -डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article