फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three left the field, the electoral battle will be between 35 candidates

Chamba News: तीन ने छोड़ा मैदान, 35 उम्मीदवारों के बीच होगी चुनावी जंग

Thu, 07 May 2026 10:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Three left the field, the electoral battle will be between 35 candidates
चंबा। 11 वार्डाें वाली नगर परिषद चंबा में अब 35 उम्मीदवारों के बीच पार्षद पद जीतने के लिए चुनावी जंग होगी। बुधवार को तीन प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इनमें धड़ोग वार्ड से चंदन, कसाकड़ा से प्यार चंद और सपड़ी से महाराज कृष्ण बड़याल शामिल हैं। अब 35 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न भी वितरित कर दिए गए। अब शहर में चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के दौरान 11 वार्डाें से 38 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। हरदासपुरा वार्ड में चार उम्मीदवार आमने-सामने हैं। गौरतलब है कि सपड़ी वार्ड से पति और पत्नी ने वार्ड पार्षद के लिए नामांकन भरा था। पति ने नाम वापस ले लिया है और पत्नी चुनाव लड़ेंगी। चुनाव चिह्न लेकर अब प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर गए हैं। 17 मई को मतदान प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती का कहना है कि तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है। 35 उम्मीदवार अब चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed