{"_id":"69f0995537b35fe85b0451b2","slug":"three-connections-were-disconnected-for-not-installing-smart-meters-chamba-news-c-88-1-cmb1014-181804-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्मार्ट मीटर न लगवाने पर काट दिए तीन कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्मार्ट मीटर न लगवाने पर काट दिए तीन कनेक्शन
विज्ञापन
बोर्ड ने पूर्व मेंं उपभोक्ताओं को जारी किए हैं नोटिस
नोटिस के बाद भी स्मार्ट मीटर न लगवाना पड़ा भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र में बिजली बोर्ड ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्मार्ट मीटर न लगवाने वाले तीन व्यावसायिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन की ओर से अन्य उपभोक्ताओं को भी साफ तौर पर चेताया गया है कि स्मार्ट मीटर लगवाने से कोई भी उपभोक्ता अपने स्तर पर मना नहीं कर सकता है।
जानकारी के मुताबिक बिजली बोर्ड की ओर से स्मार्ट मीटर लगवाने से मना करने वाले ऐसे उपभोक्ताओं को पहले स्मार्ट मीटर लगाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस में निर्धारित समय सीमा के भीतर मीटर लगाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन समय अवधि पूरी होने के बावजूद तीन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर नहीं लगवाए। इस पर कार्रवाई करते हुए बोर्ड की ओर से अब उनके बिजली कनेक्शन काट कर दिए हैं।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को पर्याप्त समय और सूचना दी गई थी लेकिन निर्देशों की अनदेखी करने पर यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर लगवाने में सहयोग करें ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।