फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   three arrested in rape case chamba

नाबालिग का अपहरण करके दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
three arrested in rape case chamba
सलूणी (चंबा)। सलूणी क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि अपहरण के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को आरोपियों चंबा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो सितंबर को नाबालिग की मां ने बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई थी। इसको लेकर महिला ने एक लड़के और उसके परिजनों पर शक भी जाहिर किया था। शनिवार को नाबालिग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच गई। यहां से पुलिस थाना किहार की टीम ने नाबालिग को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया।
विज्ञापन

इसके साथ ही नाबालिग के बयान दर्ज किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलूूूणी में नाबालिग का मेडिकल हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376 और पोक्सो एक्टर की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उसके दो परिवार के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सलूूूणी शेर सिंह ने नाबालिग से दुराचार के मामले में एक युवक समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed