फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Those who inject drugs into the veins of youth by ordering medicines online will now be punished.

Chamba News: ऑनलाइन दवा मंगवाकर युवाओं की नसों में नशा घोलने वाले अब नपेंगे

Sun, 17 Nov 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Those who inject drugs into the veins of youth by ordering medicines online will now be punished.
चंबा। जिला चंबा में ऑनलाइन फार्मेसी से नशीली दवाई मंगवाने वाले लोगों का स्वास्थ्य विभाग पर्दाफाश करने की तैयारी में है। इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन दवाई बेचने वाले फार्मेसी कंपनी से जिले के उन लोगों की सूची ले ली है। जो बार-बार एक ही पते पर ऑनलाइन नशीली दवाई मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से विभाग को 50 पन्नों के नाम की सूची दी गई। इस सूची में उन सभी लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने ऑनलाइन नशीली दवाई चंबा जिला में मंगवाई है। अब विभाग इस सूची में उन लोगों की छानबीन करने में जुटा है। जिन्होंने बार-बार ऑनलाइन कंपनी से नशीली दवाइयां ऑर्डर की हैं। इन लोगों को विभाग पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में तलब कर सकता है।
विज्ञापन


कुछ माह पहले डलहौजी में स्वास्थ्य विभाग ने युवा को नशीली दवाइयों की खेप के साथ पकड़ा था। जब गहनता से इस मामले में जांच की गई तो पता चला कि युवा ऑनलाइन दवाई मंगवाकर अन्य युवाओं को महंगे दामों पर नशा करने के लिए बेच रहे हैं। इसमें विभाग ने सबसे पहले पार्सल डिलीवरी करने वाली कंपनी पर शिकंजा कसा और उन लोगों की सूची मांगी। जिन्होंने दवाइयों को लेकर ऑर्डर किए थे। इसमें कई युवा ऐसे निकले, जो कि हर सप्ताह ऑनलाइन नशीली दवाई मंगवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन युवाओं से जब बात की गई तो पता लगा कि नशीली दवाइयां बेचने का यह अवैध कारोबार जिले में चला हुआ है। इस कारोबार को बंद करने के लिए विभाग ने ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों को नोटिस जारी किए। इसमें एक कंपनी से विभाग ने जिले के उन सभी लोगों का डाटा मांगा था, जिन्होंने दवाई ऑर्डर की थी। कंपनी ने यह डाटा विभाग को दे दिया है।

कंपनी ने जिन लोगों की सूची विभाग को दी है। उन लोगों से विभाग शीघ्र ही पूछताछ करेगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
निशांत सरीन, राज्य दवा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed