{"_id":"6a36c65c14ee761aaf040d51","slug":"this-time-the-minjar-fair-cricket-tournament-will-be-held-at-the-chaugan-chamba-news-c-88-1-cmb1003-187281-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: इस बार चौगान में होगी मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: इस बार चौगान में होगी मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता
Sat, 20 Jun 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इस बार चंबा चौगान में किया जाएगा। इसकी मिंजर मेला खेल उप समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बारगाह के पुलिस मैदान का सुधारीकरण कार्य चलने से उप समिति ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, अभी प्रतियोगिता के आगाज को लेकर तिथि घोषित नहीं हो पाई है मगर इतना तय है कि चौगान में ही क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। उप समिति ने पांच हजार रुपये प्रति टीम प्रवेश शुल्क तय किया है। हर साल मिंजर मेले के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता को कम से कम एक माह का समय लग जाता है। ऐसे में उप समिति ने प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता के आयोजन सदस्य दर्शन सिंह ने बताया कि चौगान में मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इसके लिए प्रवेश शुल्क तय कर लिया है। जल्द ही तिथि भी घोषित कर दी जाएगी। संवाद