फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There will be no water shortage in Banikhet town.

Chamba News: बनीखेत कस्बे में नहीं होगी पानी की किल्लत

Thu, 04 Dec 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Dec 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
There will be no water shortage in Banikhet town.
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर स्थित बनीखेत कस्बे में पानी की समस्या अब जल्द ही समाप्त होने वाली है। जल शक्ति विभाग द्वारा तैयार की गई महत्वाकांक्षी पेयजल योजना का कार्य तेजी से प्रगति पर है और यह इस माह शुरू की जाएगी। इस योजना से बनीखेत सहित अन्य गांवों के निवासियों को गर्मियों में भी पर्याप्त और स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जो कि वर्षों पुरानी पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन

इस पेयजल योजना की कुल लागत लगभग 45 करोड़ रुपये है, जिसे नेशनल डेवलपमेंट बैंक के तहत स्वीकृत किया गया है। योजना के तहत अब तक 58 भंडारण टैंकों और दो जल शोधन संयंत्रों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। इस समय योजना परीक्षण चरण में है और विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस माह के अंत तक जल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि योजना के अंतिम चरण में पहुंचने के बाद इस महीने के भीतर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इस योजना से क्षेत्र में पेयजल संकट समाप्त होगा और नियमित रूप से स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। खासतौर पर गर्मी के दिनों में होने वाली पानी की कमी से अब स्थायी समाधान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह योजना न केवल बनीखेत बल्कि इसके आसपास के कई अन्य गांवों को भी लाभान्वित करेगी और क्षेत्रवासियों को एक स्थिर जलापूर्ति व्यवस्था प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed