{"_id":"66ad13b6a14893170606bd47","slug":"there-will-be-no-ultrasound-of-patients-in-the-medical-college-today-chamba-news-c-88-1-ssml1006-130265-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में आज नहीं होंगे मरीजों के अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में आज नहीं होंगे मरीजों के अल्ट्रासाउंड
Fri, 02 Aug 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में शनिवार को मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं किए जाएंगे। शनिवार को अल्ट्रासाउंड करने वाले रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट एविडेंस पर रहेंगे। उनकी जगह अन्य कोई भी रेडियोलॉजिस्ट मेडिकल कॉलेज के पास नहीं है।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सभी मरीजों को सूचित किया है कि वे शनिवार को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए अपने घरों से मेडिकल कॉलेज न आएं। कई गर्भवती या मरीज ऐसे हैं, जिन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए शनिवार की तारीख दी गई है। उन मरीजों को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने समाचार पत्रों के जरिए जानकारी दी है कि शनिवार को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए न आएं।
उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए अगली तारीख बता दी जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट शनिवार को कोर्ट एविडेंस पर जाएंगे। ऐसे में उन्हें अस्पताल में लौटने में शाम भी हो सकती है। दूरदराज के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए शनिवार को नहीं आने का परामर्श दिया है।