{"_id":"6162edae8ebc3e62931b0e70","slug":"there-was-shouting-at-the-accident-site-injured-were-also-taken-to-the-hospital-by-private-vehicles-chamba-news-sml386742277","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनास्थल पर मची चीखोपुकार, निजी गाड़ियों से भी अस्पताल पहुंचाए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनास्थल पर मची चीखोपुकार, निजी गाड़ियों से भी अस्पताल पहुंचाए घायल
विज्ञापन
चंबा-भरमौर मार्ग पर सरेंई के पास हादसे के बाद क्षति ग्रस्त निजी बस।
- फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह हुए बस हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर चीखोपुकार मच गई है। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उधर, सड़क हादसे के
कारणों की जांच के लिए प्रशासन ने जांच बैठा दी है। एसडीएम की अध्यक्षता में हादसे के पीछे रहे कारणों की जांच की जाएगी। प्रशासन के मुताबिक चार दिन के भीतर जांच पूरी की जाएगी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि प्रशासन हादसे के दौरान बस की स्पीड, टाइमटेबल और हाईवे की स्थिति को लेकर अपनी आगामी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। प्रशासन की ओर से करीब एक लाख रुपये की फौरी राहत घायलों को दे दी गई है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को दस-दस हजार, जबकि मामूली घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र रजेरा और करियां मुगला से भी लोग मौके पर राहत कार्य के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से चंबा मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए पहुंचाया। घायलों के एक साथ इतनी संख्या में मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचने पर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड पूरा भर गया। एक-एक बेड पर दो घायलों का भी उपचार किया गया। गौरतलब है कि यह निजी बस लिल्ह से चंबा की ओर आ रही थी। यहां से करीब पांच किलोमीटर पीछे स्थित कुरांह बस स्टेशन से भी काफी यात्री चढ़े थे। वहीं, रजेरा से भी लोग अपने कार्यों के लिए जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए लेकिन सरेंई के समीप बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
एसडीएम नवीन तनवर का कहना है कि हादसे के पीछे रहे कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से दिए गए बयानों के आधार पर भी जांच की जाएगी। कहा कि चार दिन में जांच रिपोर्ट पूरी की जाएगी।