{"_id":"6589b3a5ffb80ccc620fb04f","slug":"there-was-a-lot-of-fun-on-christmas-crowd-of-tourists-in-dalhousie-hotels-packed-till-new-year-celebration-chamba-news-c-88-1-ssml1004-15130-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्रिसमस पर रही धूम, डलहौजी में सैलानियों की भीड़, नए साल के जश्न तक होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्रिसमस पर रही धूम, डलहौजी में सैलानियों की भीड़, नए साल के जश्न तक होटल पैक
विज्ञापन
डलहौजी के गांधी बाजार में उमड़ी पर्यटकों की भीड़। संवाद
- फोटो : ह
डलहौजी (चंबा)। क्रिसमस पर्व को लेकर जिले में पर्यटकों की खूब आमद रही। खासकर डलहौजी में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे, जो नए वर्ष के जश्न तक यहीं रहने की तैयारी के साथ आए हैं। हालांकि व्हाइट क्रिसमस को डलहौजी पहुंचे देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटकों की चाह अधूरी ही रही है। वहीं, जून माह के बाद क्रिसमस को लेकर पर्यटन नगरी पर्यटकों से गुलजार नजर आई। यहां स्थित 130 के करीब होटल, होम स्टे और हट्स पर्यटकों से जैमपैक हैं। रात के समय डलहौजी की सड़कों पर भी पर्यटकों की आवाजाही होती नजर आई। ऐसे में पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिली। क्रिसमस का त्योहार मनाने के बाद अब पर्यटक व्यवसायी नव वर्ष के इस्तकबाल संबंधी तैयारियों में जुट गए हैं।
कई होटलों में नव वर्ष को लेकर बुकिंगों संबंधी फोन भी घनघना रहे हैं। कुल मिला कर बर्फबारी के बीच नए वर्ष मनाने को लेकर अभी से ही होटल कारोबारियों को पूरी उम्मीद है। सप्ताह के अंतिम दिन होने वाले 31 दिसंबर के जश्न में अभी और पर्यटकों के देश भर से पहुुंचने के लिए तैयार हैं। डलहौजी होटल एसोसिशन के महासचिव हरप्रीत मोनू, उपाध्यक्ष करण मोंगा और आसू गंडोत्रा का कहना है कि जून के बाद क्रिसमस के दौरान पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे। नव वर्ष के आगमन संबंधी तैयारियों में होटल व्यवसायी जुट गए हैं। जून माह के बाद दिसंबर माह में इतनी अधिक संख्या में पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली है।
तीन दिन में 2400 वाहन पहुंचे
क्रिसमस को लेकर बीते शनिवार को जिला चंबा में 800 गाड़ियों, रविवार को एक हजार गाड़ियों और सोमवार को 600 के करीब गाड़ियों में सैलानियों ने चंबा जिले में प्रवेश किया।