फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is no timetable of private and government buses in Chamba depot.

Chamba News: चंबा डिपो में नहीं निजी और सरकारी बसों की समयसारिणी

Sat, 04 May 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 May 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
There is no timetable of private and government buses in Chamba depot.
चंबा। चंबा बस अड्डे में बस रूटों की समयसारिणी नहीं लगाई गई है। इससे सवारियों को बसों के जाने और आने के समय का पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

निजी और परिवहन निगम की बसों की समयसारिणी का बोर्ड न होने के कारण जहां यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं, वहीं बसों के समय को लेकर निजी और सरकारी बस चालकों-परिचालकों में विवाद भी होता रहता है। हालांकि, सरकारी बसों के कुछ रूटों की समयसारिणी एलसीडी पर लगाई गई है, लेकिन पूरे रूटों की समयसारिणी का बोर्ड नहीं है। निजी बसों के रूटों की समयसारिणी भी नहीं है। इस वजह से कई बार बसें समय पर अपने गंतव्यों के लिए रवाना नहीं हो पाती हैं। नए बस अड्डे का निर्माण हुए सात वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन यहां पूरे रूटों की समयसारिणी का बोर्ड नहीं लगाया गया है।

जिले में वर्तमान में 200 रूटों पर एचआरटीसी और 132 रूटों से अधिक निजी बसें दौड़ रही हैं। समयसारिणी का बोर्ड न होने से यात्रियों को काउंटर पर बसों के समय के बारे में पूछताछ करनी पड़ती है। चालक यूनियन के प्रधान हेम राज ने कहा कि कुछ रूटों की समयसारिणी एलसीडी पर लगाई है। पूरे रूटों का बोर्ड नहीं लगा है। इससे निजी और सरकारी बस चालकों में भी विवाद होता है। लोगों में मदन लाल, किशोरी लाल, जगदीश कुमार, मीना कुमार, सरला देवी, सुषमा देवी ने कहा कि रूटों पर कब बसें चलती हैं, इस बारे में जानकारी नहीं होती। अगर बोर्ड लगा हो तो उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों ने आरएम चंबा से मांग की है कि बसों की समयसारिणी का बोर्ड लगाया जाए। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि कुछ रूटों की समयसारिणी एलसीडी पर लगाई है। शेष रूटों की समयसारिणी के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed