{"_id":"6a63a121aa2bca198c073512","slug":"there-is-no-culvert-crossing-the-shaini-nala-is-nothing-short-of-a-risk-chamba-news-c-88-1-cmb1002-190984-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुलिया है नहीं, जोखिम से कम नहीं शैणी नाला लांघना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुलिया है नहीं, जोखिम से कम नहीं शैणी नाला लांघना
Fri, 24 Jul 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
सड़क भी बनी नाला, कंधवारा, डियूर, पिछला डियूर, भड़ेला के लोग परेशान
जान जोखिम में डालकर नाले को पार करके ला रहे मवेशियों के लिए चारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। बारिश के बीच चार पंचायतों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। शैणी नाला के पास ड्रेनेज व्यवस्था और पुलिया नहीं होने से सड़क पूरी तरह नाले का रूप ले चुकी है।
बारिश के बाद नाले में आए तेज बहाव के कारण लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। यह मार्ग ग्राम पंचायत कंधवारा, डियूर, पिछला डियूर और भड़ेला के सैकड़ों ग्रामीणों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। हर दिन स्कूल, अस्पताल, बाजार और खेती-बाड़ी से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। बरसात में सड़क पर पानी का तेज बहाव इसे बेहद खतरनाक बना देता है। यदि समय रहते ड्रेनेज या पुलिया का निर्माण किया गया होता तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती।
खिंदू राम, मान सिंह, टेक चंद, राकेश कुमार और प्रेम लाल ने बताया कि उन्हें अपने पशुओं के लिए चारा लाने और रोजमर्रा के कामों के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। बरसात के दौरान नाले में अचानक पानी बढ़ जाने का डर हमेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि हर दिन बारिश होने से इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस स्थान पर स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में यहां बनी पुलिया तेज बहाव में बह गई थी। अब दोबारा नई पुलिया के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
--