फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   There is hope of 7% more wheat production

Chamba News: बीस फीसदी अधिक गेहूं पैदावार की बंधी उम्मीद

Mon, 04 Mar 2024 04:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
There is hope of 7% more wheat production
नियमित अंतराल के बाद हो रही बारिश से राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करीब दो माह के सूखे के बाद अब नियमित अंतराल के बाद हो रही बारिश गेहूं की पैदावार के लिए संजीवनी साबित होने लगी है। विभागीय अनुमान है कि अब पहले के अनुमान के मुताबिक बीस प्रतिशत गेहूं की पैदावार अधिक होगी। हालांकि, तय पैदावार के तहत गेहूं की फसल नहीं होगी लेकिन अब उसके आसपास यह आंकड़ा पहुंचने की उम्मीद बंधी है।

जानकारी के मुताबिक जिला चंबा के भरमौर, पांगी, भटियात, चुराह, सलूणी समेत जिला मुख्यालय के साथ लगती दस पंचायतों में किसान गेहूं की खेती करते हैं। हर साल की औसतन पैदावार पर नजर डालें तो जिले में 33 हजार मीट्रिक टन पैदावार रहती है जबकि इस साल दो माह सूखे की मार के चलते यह अनुमान 2800 क्विंटल तक रह गया। फरवरी और मार्च में नियमित अंतराल के बाद हुई बारिश से एक बार फिर गेहूं की पैदावार बढ़ने की उम्मीद जगी है। कुलमिलाकर अब नुकसान तीन हजार मीट्रिक तक रह सकता है। किसानों रमेश कुमार, राजन कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, रोशन लाल आदि का कहना है कि नियमित अंतराल के बाद हो रही बारिश से फसल को लाभ हुआ है। कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि एक माह में हुई बारिश से गेहूं की फसल को लाभ हुआ है। उन्होंने अनुमान लगाया है कि अब बीस प्रतिशत पैदावार पिछले एक माह की पैदावार से ज्यादा होगी। बारिश से गेहूं की फसल को लाभ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article