{"_id":"636e9126429ee86a8901ddb4","slug":"there-is-chaos-in-the-ward-of-the-city-council-president-chamba-news-sml427559538","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप अध्यक्ष के वार्ड में कूड़े को किया जा रहा आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप अध्यक्ष के वार्ड में कूड़े को किया जा रहा आग के हवाले
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत आते चौंतड़ा वार्ड में समस्याओं का अंबार है। वार्ड में ही कूड़े के ढेरों को आग के हवाले किया जा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि यह वार्ड नगर परिषद अध्यक्ष का है लेकिन यहां एक तरफ जहां गंदगी का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर वार्ड में बनाई गई निकासी नालियों पर लोहे की जालियां तक नहीं लगाई गई हैं। इससे यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। सड़क पर पेयजल लाइन लीक होने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र अमर उजाला के संवाददाता ने वार्ड में लोगों की समस्याओं के बारे में जाना।
दुकानों के समीप कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। साथ ही कूड़े को आग भी लगाई जा रही है। इस कारण यहां गंदगी का माहौल बना रहता है। -भूपेंद्र सिंह
वार्ड में नालियां तो बनाई गई हैं लेकिन इन नालियों पर लोहे की जालियां नहीं लगाई गई हैं। इस कारण यहां हर समय हादसे की संभावना बनी रहती है। - कार्तिक नेगी
सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। दोपहिया वाहन कई बार स्किड हो चुके हैं जिससे चालकों को भी चोटें आई हैं। -केवल कुमार
विज्ञापन
मोहल्ले को जाने वाले रास्ते में पेयजल लाइन लीक है। इससे यहां पानी व्यर्थ ही बह रहा है। साथ ही राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। -विलास कुमार