{"_id":"5e46c1e68ebc3ee5fc514d1a","slug":"theft-chamba-news-sml3243730158","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत साडल स्थित राशन डिपो में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत साडल स्थित राशन डिपो में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी(चंबा)। ग्राम पंचायत साडल स्थित राशन डिपो में अज्ञात चोरों ने राशन की खेप पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वीरवार रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया। डिपो होल्डर ने राशन चोरी की शिकायत पुलिस थाना चुवाड़ी में दर्ज करवा दी है। साथ ही पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चुवाड़ी में डिपो होल्डर अरुण कुमार ने तहरीर दी है कि शुक्रवार को जब वह डिपो खोलने आया तो दुकान के ताले टूटे पाए गए। जब उसने दुकान खोली तो दुकान से राशन की खेप गायब थी। इसमें चावल और दालें थीं। जिसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस थाना चुवाड़ी में दी गई। पुलिस थाना चुवाड़ी से टीम ने डिपो का निरीक्षण भी किया।
डीएफएससी चंबा अरिवंद्र शर्मा ने बताया कि चुवाड़ी में विभाग के निरीक्षक द्वारा फोन के माध्यम से डिपो में राशन चोरी करने की जानकारी दी है। अभी तक लिखित में उन्हें जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितना राशन चोरी हुआ है।
विज्ञापन
डीएफएससी चंबा अरिवंद्र शर्मा ने बताया कि चुवाड़ी में विभाग के निरीक्षक द्वारा फोन के माध्यम से डिपो में राशन चोरी करने की जानकारी दी है। अभी तक लिखित में उन्हें जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितना राशन चोरी हुआ है।
विज्ञापन