{"_id":"68b0913b3924df43ba04b0fa","slug":"the-youth-who-went-on-mani-mahesh-yatra-is-missing-his-mobile-is-switched-off-since-august-24-his-family-is-worried-chamba-news-c-399-1-sml1046-354460-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा पर गया युवक लापता, 24 अगस्त से बंद है मोबाइल, परिवार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा पर गया युवक लापता, 24 अगस्त से बंद है मोबाइल, परिवार परेशान
Thu, 28 Aug 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा पर निकला अमृतसर का रोहित नामक युवक बीते कई दिनों से लापता है, जिससे उसके परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। वीरवार को रोहित के भाई अमित कुमार ने यह मामला चंबा डीसी कार्यालय में उठाया है और प्रशासन से जल्द से जल्द खोजबीन शुरू करने की अपील की है। अमित ने बताया कि रोहित 20 अगस्त को मणिमहेश यात्रा पर निकला था, और 22 अगस्त को आखिरी बार परिवार से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल 24 अगस्त से बंद है और कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
अमित ने बताया कि वह कांधू नामक स्थान करीब 35 किलोमीटर का सफर तय चंबा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अमित ने बताया कि वह कांधू नामक स्थान करीब 35 किलोमीटर का सफर तय चंबा पहुंचे हैं।