फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The wheels of the bus stopped after travelling one and a half kilometres

Chamba News: डेढ़ किमी सफर के बाद ही थम गए बस के पहिये

Sat, 11 Jan 2025 11:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:46 AM IST
विज्ञापन
The wheels of the bus stopped after travelling one and a half kilometres
चंबा में जुलाहकड़ी जीरो पॉईंट के पास खराब खड़ी ​​लिल्ह रूट की परिवहन निगम की बस।
चंबा। न्यू बस स्टैंड से लिल्ह के लिए रवाना हुई एचआरटीसी की बस डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही हांफ गई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद निगम की ओर से दूसरी बस भेजी गई। इसके बाद देर रात यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचे। जानकारी के मुताबिक यह बस करीब साढ़े छह बजे न्यू बस स्टैंड चंबा से रवाना हुई। जैसे ही जीरो प्वाइंट भरमौर चौक में पहुंची तो गाड़ी खराब हो गई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि, चालक और परिचालक ने बस को दुरुस्त करने के प्रयास किए लेकिन कोई प्रयास सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने बस खराब होने की सूचना निगम प्रबंधन के कार्यालय में दी। इसके बाद दूसरी बस भेजी गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। यात्रियों रमेश कुमार, अंकू कुमार, सुनील कुमार, पूजा देवी, रेखा देवी, अमित कुमार, रत्न चंद, भगत राम, राजेश कुमार का कहना है कि निगम रूटों पर बसें तो भेज रहा है लेकिन किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बीच राह बसें खराब हो रही हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम में दूरदराज क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि रूट पर भेजने से पहले बसों की सही तरीके जांच की जाए।
विज्ञापन

आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि इसके बारे में सूचना मिली थी। यात्रियों के लिए दूसरी बस भेज दी गई थी। कहा कि कई बार बसों में तकनीकी खराबी आ जाती है। निगम की ओर से बेहतर सेवाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed