फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The wheels of dilapidated buses are jammed... only trouble is running

Chamba News: खटारा बसों के पहिये जाम... सिर्फ परेशानी दौड़ रही

Fri, 16 Jan 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The wheels of dilapidated buses are jammed... only trouble is running
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चंबा डिपो की खटारा बसें यात्रियों के लिए चिंता का सबब बन रही हैं। एचआरटीसी के इस डिपो के बेड़े में कुल 140 बसें हैं, इनमें से 40 बसें धूल फांक रही हैं। इन 40 बसों में 10 बस स्टैंड पर कंडम होकर खड़ी हैं। 20 बसें वर्कशॉप में मरम्मत के इंतजार में हैं। 10 बसें रूटों पर खराब होने से सड़क किनारे खड़ी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिर्फ 24 बसें वर्ष 2022 की हैं, बाकी बसें 10 से 12 साल पुरानी हैं, जो कि रूट पर चल तो रहीं है, लेकिन कब आधे सफर में दगा दे जाएं पता नहीं चलता है। सर्दियों में एक महीने में 10 मामले रूटों पर बसों के सामने आ चुके हैं। इन बसों के कारण ठंड में कई लोग बीच रास्ते में फंस रहे हैं। यही नहीं मेकेनिकों और कलपुर्जाें की कमी ने लोगों की समस्याएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

40 मेकेनिकों की कमी
चंबा डिपो में 40 मेकेनिकों की कमी है। आवश्यक कलपुर्जों की सप्लाई कई दिन बंद रहती हैं। मेकेनिकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अब हालात यह हैं कि अकसर एक बस से पार्ट निकालकर दूसरी में लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बसों की मांग का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। कलपुर्जों की भी डिमांड की गई है। जल्द सप्लाई आएगी। जिन-जिन क्षेत्रों में बसें खराब खड़ी हैं, उनकी भी जल्द मरम्मत करवाई जाएगी।

शुगल सिंह, डीडीएम, एचआरटीसी
इन रूटों पर खराब हुईं बसें
एक माह में चंबा डिपो की बसें चंबा-शिमला, चंबा- लग्गा, चंबा-बोगा-बाड़का, चंबा- पठानकोट, चंबा-भंजराडू, चंबा-भरमौर, चंबा-बनीखेत, चंबा-देहरादून, चंबा-मनाली और चंबा-सलूणी रूटों पर खराब हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed