फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The water of Ardh Ganga Kund in Chaurasi premises is not potable

Chamba News: चौरासी परिसर के अर्धगंगा कुंड का जल पीने योग्य नहीं

Thu, 14 Aug 2025 10:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
The water of Ardh Ganga Kund in Chaurasi premises is not potable
मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट। स्रोत : संस्थान
भरमौर (चंबा)। चौरासी परिसर स्थित अर्धगंगा कुंड का जल पीने योग्य नहीं पाया गया है। यह खुलासा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में हुआ है। कुछ दिन पहले भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनकराज ने अर्धगंगा कुंड के जल का नमूना जांच के लिए भिजवाया था। अब विधायक ने रिपोर्ट का खुलासा कर स्पष्ट किया है कि कुंड के जल में सूक्ष्मजीव पाए गए हैं, जिसके कारण यह जल सेवन योग्य नहीं है।
विज्ञापन


अर्धगंगा कुंड को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है। जन्माष्टमी के छोटे न्हौण (शुभ स्नान) पर श्रद्धालु यहां स्नान और आचमन करते हैं। मान्यता है कि पर्व के दिन यदि कोई भक्त डल झील नहीं पहुंच पाता तो वह इस कुंड में स्नान कर पुण्य अर्जित करता है, लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद लोगों की आस्था को आघात पहुंचा है और कुंड के पानी की स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विधायक डॉ. जनकराज ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कुंड के जल का सेवन न करें। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अर्धगंगा कुंड पर जल का सेवन न करने संबंधी साइनबोर्ड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed