{"_id":"688131773837cdbdde02941c","slug":"the-water-level-of-the-satrundi-drain-increased-passengers-and-tourists-were-stranded-for-three-hours-chamba-news-c-88-1-cmb1003-156387-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सतरूंडी नाले का बढ़ा जलस्तर, तीन घंटे फंसे रहे यात्री और पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सतरूंडी नाले का बढ़ा जलस्तर, तीन घंटे फंसे रहे यात्री और पर्यटक
Thu, 24 Jul 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
चंबा-पांगी मार्ग पर सतरूंडी के पास नाले का जलस्तर बढ़ने से फंसी गाड़ियां और परिवहन निगम की बस।स
पांगी (चंबा)। चंबा-किलाड़ मार्ग पर बारिश होने पर सतरूंडी नाले का बुधवार को जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते करीब 10 बस यात्री और 50 से अधिक पर्यटक घंटों फंसे रहे। मामले की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशीनरी के माध्यम से मार्ग को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया। ऐसे में पर्यटकों को तीन घंटे मार्ग बहाल होने का इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर 1:00 बजे किलाड़ से चंबा के लिए बस रवाना हुई मगर सतरूंडी नाले का जलस्तर बढ़ गया। इस कारण चालक और परिचालक ने बस को पीछे खड़ा कर दिया। इसके बाद टैक्सियां भी पहुंची। बस में करीब दस यात्री सवार थे जबकि, टैक्सियों में 50 से अधिक पर्यटक सवार थे। यात्रियों में रमेश कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, सुमित कुमार, अजय कुमार, भीम सेन ने बताया कि सतरूंडी नाला के समीप अचानक नाले का जलस्तर बढ़ गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में काफी बारिश हुई है। बहरहाल, नाले का जलस्तर कम होने के बाद जेसीबी मशीन लगाई गई और शाम 4:00 बजे मार्ग को बहाल किया गया। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में किलाड़ के लिए पर्यटकों की काफी आवाजाही रहती है। ऐसे में कई बार बारिश के कारण मार्ग भी बंद हो जाता है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि सतरूंडी नाले का जलस्तर बढ़ा था। उन्होंने कहा कि अब मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुला है।