फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The vehicle arrived with cylinders in the Banikhet area on the second day as well.

Chamba News: बनीखेत क्षेत्र में दूसरे दिन भी सिलिंडर लेकर पहुंची गाड़ी

Fri, 22 May 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 May 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
The vehicle arrived with cylinders in the Banikhet area on the second day as well.
गैस एजेंसी प्रबंधन ने दी बड़ी राहत, अमर उजाला ने उठाया था मामला
विज्ञापन

बीते वीरवार को कम गैस सिलिंडर आने से कई उपभोक्ता लौटे थे निराश
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। स्थानीय बाजार में घरेलू गैस सिलिंडर लेने से वंचित रहे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी प्रबंधन ने बड़ी राहत दी। बनीखेत बाजार में शुक्रवार को दूसरे दिन भी गैस सप्लाई की गाड़ी पहुंची।
इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली। गैस वितरण के दौरान अव्यवस्था और अफरातफरी का माहौल न बने, इसके लिए डलहौजी प्रशासन के निर्देशानुसार पुलिस जवान मौके पर तैनात रहे। घरेलू गैस सिलिंडर रिफिल होने से उपभोक्ताओं ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन

गैस एजेंसी की गाड़ी करीब 120 सिलिंडर लेकर बनीखेत बाजार में पहुंची। प्रशासन ने उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस कर्मियों की निगरानी में गैस का वितरण करवाया। गैस कर्मियों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी और जिन्हें कंपनी की ओर से ओटीपी मिले थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए गए। गौरतलब है कि एक दिन पहले गैस वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था का माहौल बन गया था। पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा और कुछ लोग बिना सिलिंडर भरवाए ही निराश होकर लौट गए थे। लोगों ने गैस संकट के बीच एजेंसी प्रबंधन से नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई थी। शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रित नजर आई। पुलिस की मौजूदगी के चलते गैस वितरण के दौरान किसी प्रकार की धक्का-मुक्की या अफरातफरी नहीं हुई। उपभोक्ताओं ने धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार किया और व्यवस्थित तरीके से सिलिंडर भरवाए। गैस लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं। उपभोक्ताओं अजय कुमार, महेश, नीलम, सुमन और अशोक कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि यदि समय-समय पर गैस सप्लाई की गाड़ियां आती रहें तो उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पुलिस निगरानी में हुई व्यवस्था से लोगों को काफी सुविधा मिली और बिना परेशानी सिलिंडर भरवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed