{"_id":"6a4fd9a268cd6f5ebd00ad7c","slug":"the-tehsildar-inspected-the-rain-affected-areas-chamba-news-c-88-1-cmb1014-189355-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का तहसीलदार ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का तहसीलदार ने किया निरीक्षण
Thu, 09 Jul 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत के पधर में मोके का जायजा लेते तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान प्रशासनिक टीम के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। मूसलाधार बारिश से बनीखेत के पधर और मुख्य बाजार में जलभराव से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम के साथ नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ क्षेत्र के पटवारी और कानूनगो भी मौजूद रहे।
टीम ने प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है। हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जल निकासी व्यवस्था में सुधार और भविष्य में ऐसे नुकसान की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उधर, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान तथा उसके कारणों का विस्तृत आकलन कर रही है। संवाद