फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The team of volunteers reached the city police station

चौगान नंबर दो को संवारने पहुंची प्रेरणा संस्था की टीम को नप चंबा ने कार्य करने से रोका

Sun, 06 Dec 2020 06:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
The team of volunteers reached the city police station
सिटी पुलिस चौकी चंबा के बाहर बैठे प्रेरणा संस्था के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
चंबा। शहर स्थित चौगान नंबर दो को संवारने में जुटी प्रेरणा संस्था के स्वयंसेवियों को नगर परिषद चंबा की ओर से काम करने से रोकने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची नगर परिषद चंबा की टीम ने कार्य बंद करवाया। साथ ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद संस्था के सभी पदाधिकारी शहर स्थित पुलिस चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबार के तहत आते चौगान नंबर दो में प्रेरणा संस्था की ओर से सफाई और पौधरोपण का कार्य किया जाना था। इसके लिए संस्था की ओर से एक लिखित सूचना भी नगर परिषद को दी गई। रविवार को टीम काम करने के लिए पहुंच गई, लेकिन यहां कार्य करने के लिए रोका गया। इसके बाद संस्था के संयोजक दीपक भाटिया की अगुवाई में अन्य स्वयंसेवी पुलिस चौकी पहुंच गए। जहां उन्होंने जानकारी लेने का प्रयास किया। संस्था के संयोजक ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी नगर परिषद की ओरसे रोके गए कार्य पर जानकारी लोगों से शेयर की। दीपक भाटिया का कहना है कि नगर परिषद चंबा की ओर से कार्य करने से रोका गया और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि चौगान नंबर दो की हालत इन दिनों खस्ता है। लॉकडाउन की अवधि के दौरान चौगान नंबर दो में वैकल्पिक सब्जी मंडी की व्यवस्था की गई थी। इससे चौगान की हालत काफी खराब हो गई थी। साथ ही लोग यहां गंदगी भी फैला रहे हैं। चौगान को संवारने के मकसद से टीम रविवार को पहुंच गई, लेकिन उन्हें चौगान में पौधरोपण नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

चौगान में काम के लिए हाउस में मिलती है अनुमति
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि संस्था की ओरसे पौधरोपण चौगान नंबर दो में किया जा रहा था। इसी कार्य को रोका गया। उन्होंने बताया कि चौगान में सफाई के अलावा अन्य गतिविधि के लिए हाउस की बैठक में अनुमति दी जाती है। कहा कि संस्था शहर में कहीं भी सफाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed