फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The struggle to retrieve the body from the drain lasted for four hours.

Chamba News: नाले से शव निकालने के लिए चार घंटे तक संघर्ष चला

Sat, 27 Jun 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The struggle to retrieve the body from the drain lasted for four hours.
चंबा के उरेई में रस्सी से बांध नाले से शवों को बाहर निकालते लोग।स्रोत जागरूक पाठक
कागजों में मजबूत दिखने वाले आपदा से निपटने वाली तैयारियां की खुल गई पोल
विज्ञापन

100 फीट गहरे नाले में गिरी एक कार से तीन शव निकालने में लग गए चार घंटे
रस्सियों से बांधकर पुलिस और स्थानीय लोगों ने चट्टानों से उतरकर निकाले शव
----
जहां आपदा से निपटने के दावे कागजों में मजबूत दिखते हैं, वहीं जमीन पर हालात बिल्कुल उलट तस्वीर पेश करते हैं। 100 फीट गहरे नाले में गिरी एक कार से तीन शव निकालने में चार घंटे लग गए। रेस्क्यू अभियान में न तो कोई व्यवस्थित मार्ग था, न ही तेजी से काम करने वाला तंत्र नजर आया। रस्सियों के सहारे पुलिस और स्थानीय लोगों को चट्टानों से उतरकर राहत कार्य करना पड़ा। यह एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या मेगा मॉक ड्रिल सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है।
--
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आपदा से निपटने की तैयारी की पोल उस समय खुल गई जब 100 फीट गहरे नाले से तीन शव निकालने में चार घंटे लग गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सी से बांधकर शव नाले से निकाले। सुबह 11 बजे दुर्घटना हुई। 11:30 बजे शव और घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। पहले तो पुलिस और लोगों को दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंचने में काफी समय लग गया। वहां पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था। चट्टान से उतरते हुए रेस्क्यू दल नीचे पहुंचा। घायलों को स्ट्रेचर से बांधा गया और सड़क पर खड़े लोगों ने उन्हें ऊपर खींचा। इसके बाद उन्हें चंबा भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


शव को ऊपर पहुंचाना और भी कठिन था। तीनों शव कार के साथ पड़े थे। इन्हें स्ट्रेचर पर बांधकर ऊपर लाया गया। डॉक्टरों ने मौके पर शवों का पोस्टमार्टम किया। परिजनों ने शव अपनी सुपुर्दगी में लिए। शाम को 3:30 बजे शव नाले से निकाले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
... हर बार लोग ही आते पुलिस का सहयोग करने
दुर्घटना ने यह साबित कर दिया कि जिले में अभी तक बड़ी आपदा से निपटने के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। आपदा से निपटने को लेकर मेगा मॉक ड्रिल होती हैं लेकिन धरातल पर ऐसी कोई कार्यवाही जरूरत के समय देखने को नहीं मिलती। हर बार किसी भी दुर्घटना में राहत व बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग करने के लिए स्थानीय लोग ही काम आते हैं। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि नाले में उतरना काफी मुश्किल था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव व घायल वहां से निकाले।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed