फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The stick used in the murder of a neighbour was recovered.

Chamba News: पड़ोसी की हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद

Thu, 27 Nov 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Nov 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
The stick used in the murder of a neighbour was recovered.
चंबा। भरमौर के घरेड़ गांव में पड़ोसी की हत्या के आरोपी मां और बेटे को पुलिस टीम घटनास्थल पर लेकर गई। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही पर फोरेंसिक टीम ने हमले में इस्तेमाल डंडे को भी बरामद कर लिया। पुलिस को इन दोनों आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मिली है। यह टीम पुलिस थाना भरमौर के प्रभारी बाबू राम शर्मा की अगुवाई में पहुंची। इस दौरान अन्य साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भरमौर के घरेड़ गांव में एक सप्ताह पहले जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल संजीव कुमार (31) पुत्र केवल चौहान ने टांडा मेडिकल में दम तोड़ दिया। इसके बाद हत्या के आरोपी लक्की कुमार पुत्र महासू और उसकी माता झुणको देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले नूरपुर से आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। मृतक की भाभी अंजलि ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत पुलिस में दी थी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed