फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The scoundrels stole jewelry and cash from the house

Chamba News: घर से गहने और नकदी ले उड़े शातिर

Fri, 08 May 2026 10:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
The scoundrels stole jewelry and cash from the house
डलहौजी (चंबा)। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने पर्यटन नगरी डलहौजी के वार्ड नंबर चार सदर बाजार डलहौजी स्थित साहिल बेदी के घर में सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषणों समेत 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अल सुबह जब उनकी पत्नी कमरे में साफ-सफाई करने के लिए पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर वह दंग रह गई। पीड़ित परिवार ने समय न गंवाते हुए तुंरत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लेकर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित साहिल कुमार वार्ड नंबर 4 सदर बाजार डलहौजी ने बताया कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज अमृतसर के एक अस्पताल में चल रहा है। उनके माता-पिता अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में हैं। वह और उसकी पत्नी घर पर रह रहे हैं। उन्होंने अपने पिता के इलाज के लिए 28 अप्रैल को 50,000 रुपये उधार लिए थे। पैसे ऊपरी मंजिल के कमरे में रखे हुए थे। उस कमरे में उनकी पत्नी का 2.5 तोले का सोने का सेट भी था। इसमें एक हार, झुमके और उनकी दो सोने की अंगूठियां और मेरी मां की बालियां शामिल थीं। वीरवार सुबह उनकी पत्नी जब सफाई करने के लिए कमरे में गईं तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। दीवान का सारा सामान बिखरा हुआ था। एक लाख दो हजार रुपये के आभूषण और 50,000 रुपये भी गायब थे। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस के पास चोरी का मामला पहुंचा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed