फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Filthy water in the potholes; difficult for pedestrians and schoolchildren to pass.

Chamba News: गड्ढों में गंदा पानी, राहगीरों और स्कूली बच्चों का गुजरना मुश्किल

Wed, 30 Sep 2026 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Sep 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
Filthy water in the potholes; difficult for pedestrians and schoolchildren to pass.
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर विद्युत बोर्ड की आवासीय कॉलोनी के पास सड़क की बदहाली राहगीरों और स्कूली विद्यार्थियों के लिए परेशानी बन गई है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढों में बारिश और निकासी का पानी जमा है। गंदे पानी से भरे गड्ढों से होकर पैदल गुजरना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।
ग्रामीण अमित कुमार, किशन चंद, राजीव कुमार, आरती देवी, मिनाक्षी देवी, अनीता देवी और सीमा देवी ने बताया कि कुछ माह पहले सड़क के कई हिस्सों में तारकोल डालकर गड्ढे भरे गए थे। हालांकि मरम्मत के कुछ समय बाद ही सड़क दोबारा उखड़ने लगी। इससे पैचवर्क की गुणवत्ता और उसके टिकाऊपन पर सवाल उठ रहे हैं।
राहगीरों के अनुसार गड्ढों से वाहन गुजरने पर पानी के छींटे आसपास से गुजर रहे लोगों और स्कूली विद्यार्थियों पर पड़ते हैं। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि मार्ग पर यातायात का दबाव रहता है, ऐसे में गड्ढों को जल्द भरना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर पैचवर्क का कार्य शुरू करवा दिया गया है। चंबा-साहो मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों और गड्ढों को जल्द भरने का काम पूरा किया जाएगा। -कनव बड़ोत्रा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed