फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The roads of Ghanghani were cleaned, the temple was also cleaned.

Chamba News: घांघणी के रास्ते किए चकाचक, मंदिर की भी सफाई

Sun, 04 Jan 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Jan 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
The roads of Ghanghani were cleaned, the temple was also cleaned.
चंबा। चंबा कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने ग्राम पंचायत द्रमण के तहत गांव घांघणी में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने गांव के रास्तों की सफाई, झाड़ियां काटीं, कूड़ा करकट हटाया और मंदिर परिसर की सफाई की।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों द्वारा गांव में प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक का धुआं, मौत का कुआं, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे लगाते हुए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। स्वयंसेवियों द्वारा लोगों के घर-घर जाकर सफाई के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणाें से कहा गया कि घर से निकला कूड़ा बाहर खुले में न फेंके। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखें व निश्चित स्थान और ही कूड़े का निष्पादन करें। प्रो. अविनाश ने कहा कि समुदाय की सेवा के साथ ही व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण होता है। आंबेडकर सदन से प्रिया ने आवाज उठाओ विषय पर अपने विचार रखे। भावना ठाकुर ने अपनी स्वरचित कविता पुकारती प्रकृति सबके समक्ष रखी।
विज्ञापन

इसके बाद स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में सफाई की, क्यारियां बनाईं, नालियां साफ की, झाड़ियों को काटा व कमरों की साफ सफाई की। सांस्कृतिक सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के लोक गीत, लोक नृत्य और समूह नृत्य प्रस्तुत किया और सबका मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकादमिक सत्र में करियर कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर इंजीनियर हरीश ठाकुर ने करियर संबंधित जागरूकता फैलाई। उन्होंने कौशल, जनसंचार , ऐटिटूड इस एवरीथिंग, कैसे हमेशा प्रेरित रहें, आपके लिए, करियर, सरकारी नौकरी, निजी क्षेत्र में व्यवसाय, उसके लाभ इत्यादि संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की। उन्होंने स्वयंसेवियों को व्यक्तित्व विकास के लिए जागरूक किया। उन्होंने स्नातकोत्तर, इंजीनियरिंग, व्यवसायिक कोर्स, कौशल विकास संबंधित कोर्स, विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थान, दाखिला प्रक्रिया, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed